


A | जागरण संवाददाता, देहरादून। लक्सर स्थित केंद्रीय विद्यालय (केवि) के अध्यापक राजकुमार को साइबर ठगों ने झांसे में लेकर 20,85,806 रुपये ठग लिए। ठगों ने उन्हें शेयर बाजार में निवेश कर चार गुना अधिक मुनाफा देने का लालच दिया। साइबर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।,राजकुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 12 जुलाई को उनके मोबाइल पर 'इनवेस्टमेंट सर्किल' नामक वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने का संदेश आया। लिंक खोलने पर वह ग्रुप में शामिल हो गए, जिसमें राजीव मेहता और कृतिका जोशी ग्रुप एडमिन थे। ग्रुप में कुल 40 सदस्य थे। राजीव मेहता ने शेयर में निवेश और मोटे मुनाफे के लिए विभिन्न आफर की जानकारी दी।,15 जुलाई को कृतिका जोशी ने भारी मुनाफे का लालच देकर एक एप का लिंक भेजा, जिसे खोलकर उन्होंने पंजीकरण कराया। इसके बाद उन्हें निवेश के लिए कई ऑफर मिले और बैंक खाता नंबर भी उपलब्ध कराया गया। प्रभावित होकर उन्होंने 15 से 19 जुलाई तक विभिन्न किश्तों में 20,85,806 रुपये का निवेश किया, लेकिन मुनाफे के तौर पर केवल 50 हजार रुपये प्राप्त हुए। प्रभारी निरीक्षक त्रिभुवन सिंह रौतेला ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।,सरकार और प्रशासन की तरफ से भी सारबर ठगी से बचने के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है। इससे बचने के लिए किसी अनजान लिंक या कॉल का उत्तर देने से बचें। इसके अलावा, किसी भी लुभावने स्कीम के बारे में बिना जानकारी के हिस्सा न लें। 。 瑞可达8月24日公告,公司拟将“高频高速连接系统改建升级项目”中部分募集资金2亿元用于新建“瑞辉光子新一代高精度光通信无源连接组件产业化项目”,该项目预计建成时间为2027年。项目投资总额与拟投入募集资金的差额由公司自有资金或自筹资金补足。
Current article:http://jr0ok.ganweilingmukuai.shop/news/20260826_221019.html
Published on:13:13:28